गोरखपुर से सीएम योगी का संदेश: "कहा- जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता, पत्रकारिता पर संयम जरूरी "
-
By
Admin
Published - 06 April 2026 14 views
गोरखपुर से सीएम योगी का संदेश: "कहा- जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता, पत्रकारिता पर स
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पत्रकारिता में समन्वय और एकरूपता पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग माध्यमों में एक ही तथ्य की भिन्न प्रस्तुति से जनमानस में भ्रम फैलता है, जिससे मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है और जनविश्वास कमजोर पड़ता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पत्रकारिता के विभिन्न माध्यमों में समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक ही तथ्य को भिन्न -भिन्न माध्यमों से प्रस्तुत करने पर जनमानस में भ्रम फैलता है। यह स्थिति मीडिया के प्रति जनविश्वास को प्रभावित करती है। इसलिए सभी अंगों को समान मानक, मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पत्रकारिता को कभी बेलगाम न होने देने का आह्वान किया। उन्होंने मूल्यों और आदर्शों के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया। भारत में पत्रकारिता का मूलभाव राष्ट्र सेवा है , समाज सेवा और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज को गुमराह करने वाली पत्रकारिता से बचने की सलाह दी।
सामाजिक और मुद्रित माध्यम में खबर की भिन्नता जनमानस को विचलित करती है। सरकार मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता के साथ सदैव खड़ी है। लोकतंत्र संवाद से चलता है, जिसमें आलोचना को व्यक्तिगत रंजिश नहीं मानना चाहिए। पत्रकारिता समाज का दर्पण है और जनविश्वास का प्रतीक है। सही-गलत के प्रति एक भाव में रहना आवश्यक है। महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक जैसे नेताओं ने भी पत्रकारिता को देश सेवा का माध्यम बनाया। तिलक ने 1916 में लखनऊ से 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का नारा प्रसारित किया था। पत्रकारिता ने कठिन मार्गों का अनुसरण करते हुए सदैव अपने लक्ष्यों को हासिल किया है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही नवनिर्मित ग्रीनकारीडोर की सड़क पर 'सीवेज पाइप लाइन में
-
लखनऊ : इन्वेस्ट उत्तर प्रदेश के तहत भूमि अधिग्रहण मे अनिमित्ता के आरोप मे निलंबित गए आईएएस अधिकारी
-
लखनऊ। लखनऊ के यातायात की सुगमता को लेकर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर की लाइफ
-
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर अपनी कार्यवाही तेज़ कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश
-
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। खुजे