नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर पर गड्ढे की खबर का LDA ने किया खंडन
-
By
Admin
Published - 16 March 2026 241 views
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही नवनिर्मित ग्रीनकारीडोर की सड़क पर 'सीवेज पाइप लाइन में लीकेज खबर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपना पक्ष रखा है। विभाग द्वारा बताया गया कि ग्रीन कॉरिडोर की नवनिर्मित सड़क के क्षतिग्रस्त होने की खबर भ्रामक है।लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत बीरबल साहनी मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। जहां बीरबल साहनी मार्ग से न्यू हैदराबाद पुलिस चौकी की ओर जाने वाले रैम्प के निकट सीवर पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत पर जल निगम द्वारा प्रभावित पॉइंट पर गड्ढा खोदकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। लीकेज प्रभावित क्षेत्र ग्रीन कॉरिडोर की साइड पटरी के रैम्प के निकट है और प्राधिकरण द्वारा वहां किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है।
LDA के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के साथ अभियंत्रण टीम ने स्थल निरीक्षण किया
सीवर पाइप लाइन में लीकेज की सूचना प्राप्त होने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में अभियंत्रण टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। मौके पर जल निगम की टीम द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर का कोई सरोकार नहीं है। कॉरिडोर पर यातायात सुचारू है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही नवनिर्मित ग्रीनकारीडोर की सड़क पर 'सीवेज पाइप लाइन में
-
लखनऊ : इन्वेस्ट उत्तर प्रदेश के तहत भूमि अधिग्रहण मे अनिमित्ता के आरोप मे निलंबित गए आईएएस अधिकारी
-
लखनऊ। लखनऊ के यातायात की सुगमता को लेकर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर की लाइफ
-
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर अपनी कार्यवाही तेज़ कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश
-
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। खुजे