अवैध निर्माणों पर चला LDA का बुलडोज़र, 29 मकानों पर लटकी तलवार
-
By
Admin
Published - 11 March 2026 119 views
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर अपनी कार्यवाही तेज़ कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 04 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस तरह के अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी में श्री अखंड प्रताप सिंह व अन्य द्वारा अवैध तरीके एक कॉलोनी विकसित की गई थी जिसके अंदर मकानों का निर्माण किया गया था। कुल 33 मकानों पर एलडीए ने कार्यवाही कर जिनमें से 4 निर्माण का उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपील खारिज की गई थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की है।एम्मार कालोनी के सामने सेक्टर-7 में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। इस दौरान दिलीप यादव, ललित कुमार तिवारी, पूजा पाण्डेय एवं शीलू व अन्य के 04 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया जोकि एक अवैध प्लॉटिंग के अंदर बनाये गए थे। यह अवैध प्लॉटिंग अखंड प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह व हरिओम द्वारा विकसित की गई थी जिसका ना ही कोई लेआउट स्वीकृत है और ना ही इस प्लॉटिंग के अंदर बने एक भी मकान का नक्शा स्वीकृत है।
निरिक्षण करने पहुंचे उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय चरण में निरीक्षण के लिए पहुंचे उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में 04 अवैध निर्माण के खिलाफ स्थल पर ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही नवनिर्मित ग्रीनकारीडोर की सड़क पर 'सीवेज पाइप लाइन में
-
लखनऊ : इन्वेस्ट उत्तर प्रदेश के तहत भूमि अधिग्रहण मे अनिमित्ता के आरोप मे निलंबित गए आईएएस अधिकारी
-
लखनऊ। लखनऊ के यातायात की सुगमता को लेकर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर की लाइफ
-
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर अपनी कार्यवाही तेज़ कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश
-
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। खुजे