साल भर से निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक हुए बहाल, शासन ने जारी किया आदेश
-
By
Admin
Published - 14 March 2026 157 views
लखनऊ : इन्वेस्ट उत्तर प्रदेश के तहत भूमि अधिग्रहण मे अनिमित्ता के आरोप मे निलंबित गए आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाली मिल गई गई है। एक साल बाद शासन ने आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल कर दिया है। निलंबन अवधि खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। नियुक्ति अनुभाग-5 की ओर से जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूर्ववत जारी रहेगी।
15 मार्च से सेवा में बहाल करने का आदेश
उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-5 द्वारा 14 मार्च 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की निलंबन अवधि 14 मार्च 2026 तक मानी जाएगी। इसके बाद 15 मार्च 2026 से उन्हें सेवा में बहाल करने के आदेश दिए गए हैं।
शिकायत पर किया गया था निलंबित
शासन के आदेश के अनुसार पंजाब के फिरोजपुर निवासी विश्वजीत दत्ता की शिकायत के आधार पर मामला सामने आया था। शिकायत के क्रम में इन्वेस्ट यूपी की पत्रावली के माध्यम से आरोपों की जांच की गई थी। इसके बाद शासन ने 20 मार्च 2025 को अभिषेक प्रकाश के खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1969 के नियम-8 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही नवनिर्मित ग्रीनकारीडोर की सड़क पर 'सीवेज पाइप लाइन में
-
लखनऊ : इन्वेस्ट उत्तर प्रदेश के तहत भूमि अधिग्रहण मे अनिमित्ता के आरोप मे निलंबित गए आईएएस अधिकारी
-
लखनऊ। लखनऊ के यातायात की सुगमता को लेकर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर की लाइफ
-
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर अपनी कार्यवाही तेज़ कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश
-
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई। खुजे