(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता
-
By
Admin
Published - 10 April 2026 15 views
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर लग रहीं तमाम तरह की अटकलें
प्रधानमंत्री के निर्देश पर विभिन्न मंत्री खाड़ी देशों की यात्रा कर रहे हैं। भारत सरकार ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। विदेश मंत्री की यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, जबकि पेट्रोलियम मंत्री कतर में ऊर्जा सहयोग को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते टकराव के साथ लेबनान की स्थिति और जटिल हो गई है, जबकि भारत सहित कई देश इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ संपर्क बनाए हुए है। साथ ही भारत सरकार ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर विभिन्न मंत्री खाड़ी देशों की यात्रा कर रहे हैं। विदेश मंत्री की यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, जबकि पेट्रोलियम मंत्री कतर में ऊर्जा सहयोग को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
(पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव के बीच इस समय पूरी दुनिया की नजर पाकिस्तान पर टिकी हुई है, ईरान और अमेरिका के बीच अहम वार्ता होनी है। लेकिन हालात बेहद अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। पाकिस्तान में सन्नाटा पसरा हुआ है, कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी गई है और सड़कों पर आवाजाही बेहद सीमित है। जिन प्रतिनिधिमंडलों को इस वार्ता में शामिल होना है, उनके आने को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। हालात ऐसे हैं मानो पाकिस्तान वार्ता की मेज सजाकर, समोसे और जलेबी रखकर इंतजार कर रहा हो, लेकिन मेहमान अभी तक पहुंचे ही नहीं हैं।
सम्बंधित खबरें
-
विदेश कार्यालय परामर्श ढांचे के तहत आयोजित इस बैठक में भारत-फ्रांस के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्र
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर