जंग की उलटी गिनती शुरू Strait of Hormuz में , America की नाकेबंदी पर Iran ने दे डाली दुनिया को खतरनाक चेतावनी
-
By
Admin
Published - 13 April 2026 8 views
जंग की उलटी गिनती शुरू Strait of Hormuz में , America की नाकेबंदी पर Iran ने दे डाली दुनिया को खतरनाक चेतावनी
फारस की खाड़ी में उतार दिया है अमेरिका ने अपने युद्धपोतों और विमान वाहक जहाजों को ।सीधी चुनौती है यह केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं । ट्रंप ने खुलेआम कहा है कि अमेरिकी नौसेना किसी भी जहाज को रोक सकती है और जरूरत पड़ी तो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भी कार्रवाई करेगी।
ईरान और अमेरिका के बीच टकराव अब खुली समुद्री जंग के मुहाने पर खडा है। अमेरिका ने आज से ईरानी बंदरगाहों पर समुद्री नाकेबंदी लागू करने का ऐलान कर दिया है और इस फैसले ने पूरी दुनिया की सांसें अटका दी हैं। यह ऐसा दांव है जो वैश्विक व्यापार, तेल आपूर्ति और सामरिक संतुलन को हिला सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यह नाकेबंदी लागू की जा रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने साफ कहा है कि ईरान के बंदरगाहों में आने जाने वाले हर जहाज को रोका जाएगा, चाहे वह किसी भी देश का हो। यानी अब समुद्र में कोई भी जहाज ईरान के करीब गया तो उसे अमेरिकी ताकत का सामना करना होगा। हालांकि अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि जो जहाज ईरान से जुड़े नहीं हैं और केवल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं, उन्हें रोका नहीं जाएगा। लेकिन सवाल यही है कि युद्ध के माहौल में ऐसी बातों पर कितना भरोसा किया जा सकता है?
अमेरिका ने अपने युद्धपोतों और विमान वाहक जहाजों को फारस की खाड़ी में उतार दिया है। यह केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि सीधी चुनौती है। ट्रंप ने खुलेआम कहा है कि अमेरिकी नौसेना किसी भी जहाज को रोक सकती है और जरूरत पड़ी तो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भी कार्रवाई करेगी। यह बयान अपने आप में आग में घी डालने जैसा है।
सम्बंधित खबरें
-
विदेश कार्यालय परामर्श ढांचे के तहत आयोजित इस बैठक में भारत-फ्रांस के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्र
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर