SITAPUR में Bulldozer लगाकर ध्वस्त की गई तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद 12 वर्ष पुरानी
-
By
Admin
Published - 30 March 2026 55 views
सीतापुर। कब्रिस्तान और तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाई अवैध मस्जिद को जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया। मस्जिद लहरपुर में बनाई गई मस्जिद को हटाने के लिए कई नोटिस दी गई, लेकिन इसका संचालन करने वालों ने जब संज्ञान नहीं लिया तो जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को सुबह लहरपुर तहसील प्रशासन की तरफ से कब्रिस्तान एवं तालाब की जमीन पर 12 वर्ष पूर्व अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद को धवस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था पहले ही । नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
अमेठी। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान ने आमजन की समस्या
-
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही नवनिर्मित ग्रीनकारीडोर की सड़क पर 'सीवेज पाइप लाइन में