राजधानी में मानसून फिर एक्टिव, कई इलाकों में झमाझम बारिश
-
By
Admin
Published - 27 July 2026 3 views
राजधानी लखनऊ में आज सोमवार से फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। शहर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। गोमतीनगर, समता मूलक चौराहा समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बादलों की गरज चमक और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने सहित बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। शहर में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसात हुई है। अब तक करीब 196 मिलीमीटर बारिश हुई है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 56 फीसदी रही।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी लखनऊ में आज सोमवार से फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लगा
-
राजधानी लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उनके साथ अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरी
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का सोमवार को 42वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
-
पारा स्थित शारदा नहर में सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। शव द
-
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौसंरक्षण को लेकर अपनी योजनाओं का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को प्रदेश में 1
-
राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित घातक मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को लेकर दायर जनहित याचिका