अवनीश अवस्थी युवाओं से बोले, देश सेवा में मेहनत लगेगी,सोशल मीडिया से दूरी बनाइए
-
By
Admin
Published - 27 July 2026 3 views
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का सोमवार को 42वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कैंपस स्थित उत्सव हॉल में आयोजित समारोह में पब्लिक पॉलिसी, प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में काम करने वाले कई दिग्गज पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने की-नोट स्पीकर के तौर पर छात्र-छात्राओं को एआई पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करनी है तो हमको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मेरी एक सलाह है कि सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाए रखिए। आईआईएम के स्थापना दिवस पर एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर सेमिनार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर सेमिनार किया गया। कार्यक्रम में सीनियर डिजिटल डेवलपमेंट हेड, वर्ल्ड बैंक अरुण शर्मा, सिद्धार्थ मदान, प्रबंध निदेशक एवं पार्टनर, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप-बीसीजी इंडिया, शिवी मिथल रणनीतिक सलाहकार व ऑपरेटिंग पार्टनर, कंटेंटलेंस जैसे विशेषज्ञों ने भविष्य की तकनीकों और डिजिटल बदलावों पर अपने विचार साझा करेंगे। समारोह के दौरान गवर्नेंस विषय पर एक चर्चा की गई। इसमें ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज और एलएसई के पूर्व छात्र, लोक नीति सलाहकार राजीव बुद्धि राजा मौजूद रहे। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, सेवानिवृत्त, रंजन प्रकाश ठाकुर महानिदेशक, भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान, डॉ देवेश चतुर्वेदी पूर्व आईएएस एवं पूर्व सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, शिवेंद्र सिंह ग्लोबल ट्रेड प्रमुख एवं उपाध्यक्ष, नैसकॉम भी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी लखनऊ में आज सोमवार से फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लगा
-
राजधानी लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उनके साथ अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरी
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का सोमवार को 42वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
-
पारा स्थित शारदा नहर में सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। शव द
-
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौसंरक्षण को लेकर अपनी योजनाओं का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को प्रदेश में 1
-
राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित घातक मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को लेकर दायर जनहित याचिका