अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर होगा श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी इंटरनेशनल चेस डे ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन
-
By
Admin
Published - 15 July 2026 8 views
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर 20 जुलाई 2026 को फीनिक्स पलासियो मॉल, लखनऊ में श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी इंटरनेशनल चेस डे ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन फीनिक्स पलासियो मॉल द्वारा यू.पी. चौस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं लखनऊ चौस एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ब्लिट्ज प्रारूप में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 3 मिनट ़ प्रति चाल 2 सेकंड की वृद्धि का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन फिडे के शतरंज नियमों के अनुसार स्विस सिस्टम पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में ओपन, महिला, वेटरन, अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 (ओपन एवं बालिका) वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगें। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए रिपोर्टिंग समय शाम 5.30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रवेश शुल्क मात्र घ्10 रखा गया है। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सक्रिय आईडी होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के राउंड की संख्या प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण ीजजचेरूध्ध्नचबीमेे.वतहध्जवनतदंउमदज.चीच पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9839001533 पर संपर्क किया जा सकता है। यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर शतरंज प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होगी, जिसका उद्देश्य खेल को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं एवं बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है।
सम्बंधित खबरें
-
सऊदी आउटलेट 'अल-हदाथ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल के एक सुरक्षा सूत्र ने दावा किया कि रविवार को
-
विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की धमकियों का जवाब देते हुए कहा कि भारत का रुख हमे
-
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत दौरे पर आई हैं। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरें