शारदा नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चार दिन से था लापता
-
By
Admin
Published - 27 July 2026 1 views
पारा स्थित शारदा नहर में सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। शव दिखाई देने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पारा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर किनारे से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धर्मेंद्र (45) पुत्र सियाराम, निवासी कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से घर से लापता था। मृतक के भाई रवि ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी लखनऊ में आज सोमवार से फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लगा
-
राजधानी लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उनके साथ अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरी
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का सोमवार को 42वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
-
पारा स्थित शारदा नहर में सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। शव द
-
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौसंरक्षण को लेकर अपनी योजनाओं का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को प्रदेश में 1
-
राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित घातक मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को लेकर दायर जनहित याचिका