40 की उम्र में भी बनाए रखे 20 वाला निखार मेथी-नींबू फेस पैक,ये है बनाने का सही तरीका
-
By
Admin
Published - 10 April 2021 741 views
Methi and Lemon DIY Face Pack:गर्मियां आते ही चेहरे को पिंपल्स, फाइलाइन्स, टैनिंग जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ महसूस कर रहे हैं तो ट्राई करें मेथी-नींबू फेस पैक। यह फेस पैक न सिर्फ आपके चेहरे की खोई हुई रंगत वापस लौटाने में आपकी मदद करेगा बल्कि 40 की उम्र में भी आपके चेहरे पर बनाए रखेगा 20 वाला निखार। आइए जानते हैं क्या है इस फेस पैक को बनाने का तरीका।
मेथी-नींबू फेस पैक बनाने के लिए सामग्री-
-मेथी दाना- 1 चम्मच
-गुलाबजल- 4 बड़े चम्मच
-हल्दी- 2 चुटकी
-नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
मेथी-नींबू फेस पैक बनाने की विधि-
मेथी-नींबू फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच मेथी दाना लें। मेथी को गर्म पानी में कुछ देर भिगोने के बाद इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब मेथी के पेस्ट में दो चुटकी हल्दी, और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पेस्ट चेहरे पर हल्का गीला रह जाए तब इसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करके नॉर्मल पानी से चेहरा और गर्दन धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 3 से 4 बार लगाने से आपके चेहरे पर निखार दिखने लगेगा।
upnews24.in
सम्बंधित खबरें
-
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल, एलोवेरा जेल, विटामिन-ई ऑयल और ग्रीन टी बैग्स जैसे घरेलू
-
जैसा मैं कहूं वैसा करो, वरना तुम्हें मेरी बर्थडे पार्टी में नहीं बुलाया जाएगा! जब तक तुम मुझे अपने ल
-
महाराष्ट्र : सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही का मामला उजागर हुआ है जहां ठाणे जिले के एक सरकारी अस्पत
-
बिजनौर-महिला की मौत के बाद घण्टो पड़ी रही घर मे लाश।कोरोना के खौफ के मारे पड़ोसी व रिश्तेदारों ने अर्थ
-
Methi and Lemon DIY Face Pack:गर्मियां आते ही चेहरे को पिंपल्स, फाइलाइन्स, टैनिंग जैसी कई दिक्कतों क
-
1/ 5इन टिप्स की मदद से रखें हाथों की खूबसूरती और सॉफ्टनेस को बरकरारइन टिप्स की मदद से रखें हाथों की