सरकारी अस्पताल में चूहे के काटने से महिला की मौत
-
By
Admin
Published - 17 March 2026 270 views
महाराष्ट्र : सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही का मामला उजागर हुआ है जहां ठाणे जिले के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 89 वर्षीय महिला की कथित तौर पर चूहे के काटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुहासिनी माथेकर नामक महिला को 12 मार्च को मीरा भायंदर के पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह वेंटिलेटर पर थी।उनके परिवार के अनुसार, इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि एक चूहे ने 80 वर्षीय महिला के हाथ में काट लिया था, जिससे गहरा घाव हो गया और काफी खून बह गया। दोपहर बाद उनका निधन हो गया। इस घटना ने अस्पताल में स्वच्छता सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा बताया कि परिवार का आरोप है कि आईसीयू में चूहे के कारण हमारे मरीज की मौत हुई है । वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आसपास चल रहे निर्माण कार्यों के कारण अस्पताल में चूहे अधिक होने का कारण बताया है ।
सम्बंधित खबरें
-
बोले, आज भी सबसे प्रासंगिक है बापू का अहिंसा का मार्ग सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अस्पताल स
-
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोम
-
जमशेदपुर के डिमना लेक में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर डू