सरकारी जमीन पर बने 5 मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 1 views
नोएडा के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर में शुक्रवार को 5 मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की। करीब 7,950 वर्गमीटर जमीन पर बने इस कॉम्प्लेक्स को तोड़ने के लिए प्राधिकरण की 7 जेसीबी मौके पर पहुंचीं। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, जीएम एके अरोड़ा और संबंधित सर्कल अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है। प्राधिकरण के मुताबिक, यह निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राधिकरण के मुताबिक, खसरा नंबर-412 की यह जमीन वर्ष 2002 में अधिग्रहित की गई थी। इसके बावजूद वर्ष 2023 में निश्याम बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड और हिमश्री हिमालय बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने यहां कॉमर्शियल निर्माण शुरू कर दिया। प्राधिकरण ने इसे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताया था। इसके बाद संबंधित पक्ष कोर्ट चले गए। 12 अप्रैल 2023 को कोर्ट से प्राधिकरण के खिलाफ एकपक्षीय स्थगनादेश मिल गया था। इसके बाद कार्रवाई रोक दी गई थी। मामले की सुनवाई गौतमबुद्धनगर की अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रही थी। हाल ही में कोर्ट ने एकपक्षीय स्थगनादेश खारिज कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण के लिए कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। शुक्रवार को प्राधिकरण ने पुलिस की मौजूदगी में कॉम्प्लेक्स को तोड़ना शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार आगे भी जारी रहेगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिग्रहित जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। हाजीपुर में की जा रही कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है। प्राधिकरण का कहना है कि जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ अनधिकृत निर्माण भी हटाया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
नोएडा के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर में शुक्रवार को 5 मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर प्राधिकरण
-
ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एक छात्र को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नो
-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता