शिक्षामित्र और अनुदेशक के बाद रसोइयों की बारी,बढ़ेगा मानदेय !
-
By
Admin
Published - 19 August 2026 6 views
रसोइयों की 1000 महीना हो सकती है बढ़ोतरी
यूपी के प्राइमरी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों का मानदेय बढ़ने के प्रबल आसार है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले उनको तोहफा देने की तैयारी में है। एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव मिड-डे मील अथॉरिटी ने भेज दिया है।उच्च स्तर पर बैठक में सहमति बन चुकी है।रसोइयों को अभी 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये अलग से दिए जाते हैं, जो उनके खाते में पहुंचते हैं। 400 रुपये ग्लव्ज के लिए मिलते हैं लेकिन वह स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में जाते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार एक बार फिर रसाइयों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी कर रही है। एमडीएम प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है जल्द इस पर शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री खुद बढ़े हुए मानदेय का ऐलान कर सकते हैं।अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। सरकार किसी बड़े तबके को नाराज नहीं रखना चाहती। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जा चुका है। शिक्षकों, शिक्षा मित्रों से लेकर रसोइयों तक को कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। यूपी में रसाइयों की संख्या 3.53 लाख है और ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं। इनका मानदेय पांच साल से नहीं बढ़ा और लगातार इसके लिए मांग उठ रही है। चुनाव से पहले इनका मानदेय बढ़ाकर बड़े वर्ग को सरकार खुश करना चाहती है।
सम्बंधित खबरें
-
इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाइयों पर उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और आत्म
-
रसोइयों की 1000 महीना हो सकती है बढ़ोतरी यूपी के प्राइमरी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइ
-
बनारसी साड़ी का नाम आते ही आंखों के सामने रेशम की चमक, जरी की खूबसूरत कारीगरी और बारीक बेल-बूटों से स
-
बुनकरों व लाभार्थियों को वितरित किए चेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के
-
जनपद में घटते वन क्षेत्र और बिगड़ते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरियाली बढ़ा