दीपावली से पहले रेलवे का बड़ा प्लान, दिल्ली से बिहार और मुंबई के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
-
By
Admin
Published - 09 September 2026 8 views
दीपावली और उसके आसपास घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने राहत की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मुंबई जाने वाली नियमित ट्रेनों में आरक्षण खुलते ही सीटें तेजी से भर रही हैं। कई ट्रेनों में त्योहार के आसपास लंबी वेटिंग लिस्ट दिखाई दे रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूट पर विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दीपावली के दौरान दिल्ली से पटना, मुजफ्फरपुर और बिहार के दूसरे शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। 60 दिन पहले आरक्षण खुलने के कुछ ही समय में कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं रह रही हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें निर्धारित की हैं। इन विशेष ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल किए गए हैं, ताकि अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को यात्रा का विकल्प मिल सके। आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार विशेष ट्रेन (04014ध्04013) का संचालन 16 सितंबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन दोपहर 3रू40 बजे रवाना होगी। वापसी में लौकहा बाजार से ट्रेन 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रात 9रू30 बजे चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिवान बाजार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, शिशो, सकरी, झंझारपुर और वाचस्पतिनगर समेत कई स्टेशनों पर होगा। आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र विशेष ट्रेन (04096,04095) एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात 12रू05 बजे रवाना होगी। वापसी में पाटलिपुत्र से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रात 12रू45 बजे ट्रेन चलेगी। रास्ते में गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, फेफना, बलिया, सहतवार, बकुल्हा, छपरा और दिघवारा स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। बिहार के यात्रियों के लिए मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन (05219ध्05220) भी चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1रू30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 12 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार दोपहर 12 बजे ट्रेन चलेगी और अगले दिन सुबह 9रू45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसमें सभी कोच वातानुकूलित श्रेणी के होंगे। ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टुंडला पर रुकेगी।
दीपावली के दौरान मुंबई रूट पर भी यात्रियों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-दादर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (04002ध्04001) चलाने का फैसला किया है। हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार रात 11रू45 बजे रवाना होगी। वापसी में दादर से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को ट्रेन चलेगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन का ठहराव कोसीकलां, मथुरा, गंगापुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर होगा। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले दबाव को कम करने में इन विशेष ट्रेनों से मदद मिलने की उम्मीद है। खासकर बिहार और मुंबई रूट पर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। हालांकि, यात्रियों के लिए सलाह है कि वे अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार समय रहते आरक्षण कर लें, क्योंकि दीपावली के आसपास इन ट्रेनों में भी मांग तेजी से बढ़ सकती है।
सम्बंधित खबरें
-
नोएडा के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर में शुक्रवार को 5 मंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर प्राधिकरण
-
ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एक छात्र को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नो
-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता