अपनी ही सरकार फिर भी मंत्री संजय निषाद खफा
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 1 views
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आंदोलित हैं। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या को लेकर गुरुवार की रात लखनऊ में धरने पर बैठ गए।आज गोंडा में धरना दे दिया।शुक्रवार को गोंडा पहुंचकर कलक्ट्रेट का घेराव कर लिया। यहां पैदल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। अफसरों को भी खूब सुनाया। विनोद साहनी के हत्यारों पर बुलडोजर ऐक्शन और पीड़ित परिवार को नौकरी के साथ मुआवजा की मांग बुलंद की। दोषी पुलिस वालों पर एफआईआर और पकड़े गए आरोपियों पर एनएसए लगाने की भी मांग की। गोंडा के परसपुर के रेक्सड़िया गांव निवासी बर्तन कारोबारी विनोद साहनी पर सोशल मीडिया पोस्ट के विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। गुरुवार की शाम लखनऊ में उनकी मौत हो गई। इसके बाद सपा, आजाद समाज पार्टी, बिहार के मुकेश सहनी की पार्टी के साथ ही संजय निषाद भी आंदोलित हो गए। वह देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना स्थल से ही गोंडा के अधिकारियों को फोन कर आरोपियों पर सख्त ऐक्शन और बुलडोजर की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर गोंडा आकर प्रदर्शन का ऐलान भी कर दिया। वह शुक्रवार को गोंडा पहुंच गए और इलाके की पूरी चौकी को निलंबित करने की मांग जोड़ दी। अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मंशा साफ जाहिर की। मंत्री के रुख को देख अधिकारियों को हाथ पांव फूल गए। समर्थकों के साथ संजय निषाद सर्किट हाउस हाउस पहुंचे।डीएमप्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक से हत्याकांड को लेकर आक्रोश जताया। मृतक के परिवारीजन को भी सर्किट हाउस बुलाया गया। इस दौरान सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओ का विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी जारी रही।संजय निषाद के आक्रोश को देख पुलिस रात में ही एक्टिव हो गई। तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी अंकित सिंह और बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया। एसपी अभिषेक के अनुसार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष समेत तीन को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच कराई जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।डॉ. संजय निषाद ने एक दिन पहले ही गोंडा पहुंचने की चेतावनी दी थी। वह पहुंची तो हर तरफ पुलिस फोर्स नजर आई। इस पर वह बिफर गए और नाराजगी जताई। बोले, निषाद समाज के लोग गुंडा बदमाश हैं कि इस तरह की फोर्स लगाई गई है। शुक्र मनाइए कि हम आए हैं। अगर सपा वाले आते तो क्या होता। मेरठ में इसी तरह से हुआ है। समाज के लोग आक्रोशित हैं। उनके आक्रोश को मत बढ़ाईए।
सम्बंधित खबरें
-
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आंदोलित हैं। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या क
-
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया कि भा
-
भाजपा रणनीतिक चाल बदलते हुए नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के पांच मोर्चे युवा, किसान, ओबीस
-
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य अश
-
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग क
-
प.बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के शुरुआती महीनों में दो तरह के नतीजे सामने आए हैं। ये ऐसी संभावन