यूपी में 100 सीटों में सिमट जाएगी बीजेपी-रविदास
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 1 views
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया कि भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट जाएगी, जबकि समाजवादी पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस को उन्हीं सीटों पर दावा करना चाहिए, जहां उसके जीतने की संभावना मजबूत है। कांग्रेस के लिए उन्होंने करीब 60-65 सीटों की संभावना भी जताई। बसपा से आकाश आनंद को बाहर किए जाने के सवाल पर रविदास मेहरोत्रा ने बहुजन समाज पार्टी को भाजपा की श्बी टीमश् बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा में जो नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। आकाश आनंद बसपा में रहते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना और विरोध करते थे, इसलिए उन्हें पार्टी से बाहर करने की कार्रवाई की गई। अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे को कथित तौर पर अनुमति नहीं मिलने को लेकर भी सपा विधायक ने कहा कि 11 सितंबर को बुलंदशहर में अखिलेश यादव की बड़ी सभा प्रस्तावित थी, लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि अखिलेश यादव पूरे प्रदेश में दौरे और रैलियां करें। भाजपा के कथित इंटरनल सर्वे में करीब 160 सीटें मिलने के अनुमान पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा को इतनी सीटें भी नहीं मिलेंगी। भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट सकती है। जनता में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूलों से जुड़े मुद्दों को लेकर नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि यह जनाक्रोश चुनाव तक और बढ़ेगा। समाजवादी पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अखिलेश यादव बड़े बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे।
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि अंतिम निर्णय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बातचीत से होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उन्हीं सीटों की मांग करनी चाहिए, जहां उसके उम्मीदवार के जीतने की संभावना हो।
सम्बंधित खबरें
-
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आंदोलित हैं। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या क
-
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया कि भा
-
भाजपा रणनीतिक चाल बदलते हुए नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के पांच मोर्चे युवा, किसान, ओबीस
-
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य अश
-
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग क
-
प.बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के शुरुआती महीनों में दो तरह के नतीजे सामने आए हैं। ये ऐसी संभावन