हर बूथ पर तैनात होंगे बीजेपी के 50 से 60 वालंटियर
-
By
Admin
Published - 10 September 2026 5 views
भाजपा रणनीतिक चाल बदलते हुए नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के पांच मोर्चे युवा, किसान, ओबीसी, महिला एवं एससी-एसटी हर बूथ पर 10-10 वालंटियर नियुक्त करेंगे।बूथों पर जिन जातियों की संख्या ज्यादा होगी, उसी जाति के वालंटियर रखे जाएंगे। महिला मोर्चा बूथों पर 10-10 कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी। बाद में विशेष समिति की निगरानी में मोर्चों की ओर से सम्मेलन कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं केंद्रीय टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों के 1918 मंडलों में 1.77 लाख बूथ माने जाते हैं। 2027 विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर दे रही है। पिछले दिनों एक साथ सभी बूथों पर बैठकें हुईं। बूथ समितियों का दो स्तरों पर सत्यापन किया गया। एक बूथ में अध्यक्ष समेत 11 से 20 सदस्यों की टीम होती है। इस बार बूथ अध्यक्षों से अपने यहां का जातीय गणित भी मांगा गया है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने सभी मोर्चों को हर बूथ पर उस क्षेत्र में प्रभाव रखने वाली जातियों के वालंटियर बनाने के लिए कहा है।हर बूथ पर 50-60 वालंटियर बनाये जाएंगे, जो पार्टी की नीतियों को अपने वर्ग के बीच पहुंचाएंगे। चुनाव से पहले ये वालंटियर अपने क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट पार्टी को उपलब्ध कराएंगे। पार्टी बूथों की रिपोर्ट का अध्ययन कर विधानसभा क्षेत्र में नए उम्मीदवारों को अवसर दे सकती है पार्टी का विशेष फोकस ओबीसी एवं अनुसूचित मोर्चा पर होगा, जिसके वोटों की संख्या सबसे ज्यादा है। सवर्णों को अपने पाले में करने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कराए जाएंगे। पिछले दिनों लखनऊ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया था।
सम्बंधित खबरें
-
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आंदोलित हैं। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या क
-
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया कि भा
-
भाजपा रणनीतिक चाल बदलते हुए नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी के पांच मोर्चे युवा, किसान, ओबीस
-
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य अश
-
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग क
-
प.बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के शुरुआती महीनों में दो तरह के नतीजे सामने आए हैं। ये ऐसी संभावन