क्यों भाई टाइगर श्रॉफ को कृष्णा ने कहा साइको? की खुलकर बात सख्त लाइफस्टाइल को लेकर;
-
By
Admin
Published - 31 May 2026 5 views
टाइगर श्रॉफ अपने फिटनेस लेवल से फैंस को हमेशा हैरान करते रहते हैं। एक्टर अपनी फिल्मों में अक्सर खुद ही स्टंट करते हैं और अपनी लाइफ में बेहद सख्त रूटीन फॉलो करते हैं। उनकी बहन और रियलिटी टीवी स्टार कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में बताया कि टाइगर इतने डिसिप्लिन्ड हैं कि अपने बर्थडे पर भी केक नहीं खाते, सिर्फ उसे सूंघते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में कृष्णा ने टाइगर की असली जिंदगी की झलक दिखाई। जब उनसे पूछा गया कि क्या टाइगर किचन में समय बिताते हैं, तो वह हंस पड़ीं और बोलीं, ‘वो खाना नहीं बनाते। उन्हें तो अंडा बनाना भी नहीं आता। सच में, वो शायद मुझे ये कहने पर मार ही देंगे, लेकिन उन्हें अंडा बनाना भी नहीं आता।’
टाइगर की सख्त लाइफस्टाइल के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने बताया कि वो कभी भी स्नैकिंग नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘देखिए, वो हर रात एक ही समय पर सोते हैं और फिर उठकर कुछ खाने-पीने या स्नैक करने का सवाल ही नहीं उठता। मैं हमेशा कहती हूं कि एक तरफ बहुत ज्यादा डिसिप्लिन होता है और दूसरी तरफ नॉर्मल लाइफ। टाइगर पहले वाले हैं, यानी बहुत ज्यादा डिसिप्लिन्ड, और मैं बीच में हूं।’
कृष्णा ने एक और चौंकाने वाली बात बताई कि टाइगर अपने बर्थडे पर भी मिठाई नहीं खाते। उन्होंने कहा, ‘वो अपने बर्थडे पर केक को सिर्फ सूंघते हैं, खाते नहीं हैं। मुझे तो ये थोड़ा पागलपन लगता है।’
फिलहाल टाइगर अपनी अगली फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य के लुक में बदलाव की वजह से फिल्म की शूटिंग अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब वो सिर्फ इसके प्रोड्यूसर हैं।
सम्बंधित खबरें
-
टाइगर श्रॉफ अपने फिटनेस लेवल से फैंस को हमेशा हैरान करते रहते हैं। एक्टर अपनी फिल्मों में अक्सर खुद
-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सफर
-
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक मोह
-
राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब वे ओटीटी जगत में कदम रख रहे हैं। उन
-
कई बॉलीवुड सिलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें कार्यक्रमों में बुलाने के लिए अच्छी खासी कीमत चुकाई जाती है। फिर