राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज का टीजर रिलीज अटेंशन हैक करने आ रहे प्रीतम एंड पेड्रो
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 4 views
राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब वे ओटीटी जगत में कदम रख रहे हैं। उनकी डेब्यू सीरीज है- प्रीतम एंड पेड्रो। इसका मजेदार टीजर सामने आया है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस इडियट्स पीके संजू और डंकी जैसी दिलचस्प फिल्में दर्शकों को दे चुके राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी अब ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे रहे हैं। उनकी पहली सीरीज प्रीतम और पेड्रो को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इसका टीजर आ गया है।
राजू हिरानी की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो में वीर हिरानी अरशद वारसी विक्रांत मैंसी बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे सितारे हैं। टीजर में मजेदार अंदाज में सभी से मिलवाया गया है। इसी के साथ सीरीज की रिलीज डेट का भी जिक्र है। प्रीतम एंड पेड्रो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
सीरीज के टीजर में साइबर क्राइम है कंफ्यूजन है और लोगों के बीच आपसी टकराव है। यह सब गोवा में हो रहा है। सीरीज प्रीतम और पेड्रो का टीजर दर्शकों को एक अनोखी दुनिया की मजेदार झलक दिखाता है जहां डेटा का सामना डंडे से होता है। हंगामा कन्फ्यूजन से मिलता है और दो बिल्कुल अलग-थलग लोग इन सबके बीच फंसे हुए नजर आते हैं। इसमें वीर हिरानी को प्रीतम और अरशद वारसी को पेड्रो के रूप में देखा जाएगा।
विक्रांत मैसी का किरदार मार्टिन इस कहानी में और भी ज्यादा दिलचस्पी पैदा करता है। बोमन ईरानी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। टीजर पूरी तरह हिरानी स्टाइल से मैच खाता है। मशहूर फिल्ममेकर अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी प्रीतम एंड पेड्रो कॉमेडी से भरपूर है। टीजर के बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी बेहद मजेदार है। यह सीरीज 03 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
सम्बंधित खबरें
-
राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब वे ओटीटी जगत में कदम रख रहे हैं। उन
-
कई बॉलीवुड सिलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें कार्यक्रमों में बुलाने के लिए अच्छी खासी कीमत चुकाई जाती है। फिर
-
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, राजकुमार राव और आदर्श गौरव ने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का