तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां का निधन
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 7 views
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है।
मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक मोहिनी मणि का निधन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हुआ। मां के आखिरी पलों में सुपरस्टार अजित कुमार उनके साथ नहीं थे। उस समय अभिनेता किसी यात्रा पर थे। अब वह घर लौटने का इंतजाम कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए मोहिनी मणि का पार्थिव शरीर अजित के आवास पर लाया गया है।
अजित अपनी मां का बहुत ख्याल रखते थे, अक्सर उनके साथ प्रसिद्ध मंदिरों में जाया करते थे। मां काे खोने का दुख सुपरस्टार अजित कुमार के लिए असहनीय है। दरअसल, दो साल पहले उन्होंने अपने पिता को भी खोया था। अजित कुमार के पिता का निधन उम्र संबंधी कारणों से हुआ था। पिता के निधन के वक्त भी अजित कुमार बहुत टूट गए थे।
अजित कुमार की मां के निधन की खबर जब फैंस को पता चली तो वह भी शोक में डूब गए। अभिनेता के इस दुख में फैंस उनके साथ खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस ने अजित कुमार की मां के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने इस मुश्किल खड़ी में मन मजबूत रखने की सलाह दी।
निजी जीवन की क्षति से इतर अजित कुमार अपने करियर में काफी व्यस्त हैं। पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ रिलीज हुई, इस फिल्म को फैंस ने खूब सराहा। अभिनय के अलावा अजित बतौर फॉर्मूला वन रेसर के तौर पर भी जाने जाते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
टाइगर श्रॉफ अपने फिटनेस लेवल से फैंस को हमेशा हैरान करते रहते हैं। एक्टर अपनी फिल्मों में अक्सर खुद
-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। भले ही शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सफर
-
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक मोह
-
राजकुमार हिरानी की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब वे ओटीटी जगत में कदम रख रहे हैं। उन
-
कई बॉलीवुड सिलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें कार्यक्रमों में बुलाने के लिए अच्छी खासी कीमत चुकाई जाती है। फिर