जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से दे दिया इस्तीफा ।
-
By
Admin
Published - 10 April 2026 10 views
डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को भेज दिया है। जस्टिस वर्मा मार्च 2025 में अपने आवास पर कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी पाए जाने के बाद से ही विवादों के घेरे में थे।
जस्टिस यशवंत वर्मा को हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस उनके मूल कैडर इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था।
उनके आवास पर मिली संदिग्ध नकदी से जुड़े विवादों और शिकायतों के बाद यह तबादला किया गया था।
उन्होंने 5 अप्रैल, 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में दोबारा शपथ ली थी, लेकिन उनके खिलाफ चल रही जांच ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।
सम्बंधित खबरें
-
डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्
-
कांग्रेस के असम नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में मिली बढ़त
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुडुचेरी चुनाव से पहले, मौजूदा सरकार पर दिल्ली से थोपी गई होने और भ्रष्
-
आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज भारत के लोगों से जनगणना करने वालों को सही जानकारी देने की
-
पाकिस्तान जबरदस्ती का शांतिदूत बनने का कोशिशें करते हुए दिखाई दे रहा है - आपको याद होगा । ईरान