जयशंकर के दलाल वाले बयान पर आपा खो बैठीं हिना रब्बानी। ....हद पार कर दी...
-
By
Admin
Published - 30 March 2026 50 views
पाकिस्तान जबरदस्ती का शांतिदूत बनने का कोशिशें करते हुए दिखाई दे रहा है - आपको याद होगा । ईरान और अमेरिका सुलह की बातें कर रहा है और उसी बीच भारत के बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया है। भारत का बयान पाकिस्तान को नागवार गुजरा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और भारतीय बयान को तिरस्कार के साथ खारिज करते हुए इसे गैर कूटनीतिक बता दिया।
मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने पूरी दुनिया के राजनीति को गरमा कर रख दिया है। एक तरफ ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जंग चरम पर है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में भारत को निशाने पर ले लिया है। दरसल बात ये है की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान ने पाकिस्तान में सियासी तूफान खड़ा कर दिया। जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि भारत किसी का दलाल देश नहीं है। पाकिस्तान की सरकार से लेकर वहां के नेताओं तक इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी और यह आग पाकिस्तानी सरकार के साथ-साथ अब पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार तक पहुंच चुकी है। भारत को लेकर हिना ने क्या कुछ कहा है और क्या पाकिस्तान शांतिदूत बन पाएगा कभी? हाल ही में सर्वदलीय बैठक होती है। जयशंकर ने पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष को लेकर पाकिस्तान की मध्यस्था पर सवाल उठाए और कहा कि भारत इस खेल का हिस्सा नहीं है क्योंकि भारत कोई दलाल राष्ट्र बिल्कुल नहीं है।
हिना रब्बानी खार जयशंकर के इस बयान को ड्रामेबाजी बता रही हैं। दरअसल इस पूरे विवाद की जड़ पाकिस्तान की वही कोशिश है जिसमें वह खुद को ईरान और अमेरिका के बीच संभावित मध्यस्थ के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है। एक तरफ अमेरिका से बार-बार करीब जाता है और ईरान को जताता है कि हम आपके दोस्त हैं। इस्लामाबाद चाहता है कि उसकी जमीन पर ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधि बैठकर सीज फायर की बातचीत करें। लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह इस तरह की मध्यस्था की राजनीति से दूर है। जयशंकर के इसी बयान के बाद से पाकिस्तान के नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है और अब बयानबाजी की जंग खुलकर भारत और पाकिस्तान के बीच दिखाई दे रही है।
सम्बंधित खबरें
-
विदेश कार्यालय परामर्श ढांचे के तहत आयोजित इस बैठक में भारत-फ्रांस के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्र
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर