डिलीवरी बॉय ने की आत्महत्या,पंखे से लटका मिला शव
-
By
Admin
Published - 27 July 2026 3 views
मड़ियाँव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 8 बजे फूड डिलीवरी कर्मी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई है, जो एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में उसकी मां मौजूद थीं, जबकि पिता शहर से बाहर थे। तौफीक जिस कमरे में सोता था, उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की मां रुबीना ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाहर गई थीं। जब वह लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को पंखे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू कारपेंटर का काम करते हैं और पिछले एक सप्ताह से शहर से बाहर हैं। उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की एक बड़ी बहन है जो मड़ियाँव क्षेत्र के गौस नगर में रहती है। बहन ने पुलिस को बताया कि तौफीक का अक्सर परिवार में अपनी बहन, भाई और मां से कमाई को लेकर विवाद होता रहता था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से प्रारंभिक जानकारी ली गई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
मड़ियाँव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 8 बजे फूड डिलीवरी कर्मी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचन
-
काकोरी में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
-
जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्त