आम के बाग में मिला युवक का शव
-
By
Admin
Published - 27 July 2026 2 views
काकोरी में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक रविवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह करीब सात बजे उसका शव पेड़ से लटका मिलने पर इलाके में लोग परेशान हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान दुर्गागंज निवासी रोहित रावत उर्फ बउवा (25) के रूप में हुई है। रोहित मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान, रोहित के भाई विपिन ने दुर्गागंज चौराहे से आगे मलिहाबाद रोड किनारे स्थित प्रधान हीरालाल के आम के बाग में उसका शव देखा। रोहित का शव चारपाई की निवार के सहारे आम के पेड़ से लटका हुआ था। विपिन ने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक रोहित अपने पीछे पिता कल्लू, तीन भाई विपिन, रंजीत और अमित, तथा दो विवाहित बहनें शशि और रोशनी को छोड़ गया है।
सम्बंधित खबरें
-
मड़ियाँव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 8 बजे फूड डिलीवरी कर्मी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचन
-
काकोरी में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
-
जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्त