रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और टेरर फंडिंग पर ईडी का बड़ा एक्शन, यूपी समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी,
-
By
Admin
Published - 16 July 2026 11 views
प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवाद के वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य जगहों पर लगभग 13 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि ईडी का यह धनशोधन मामला 2024 में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते की उस प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें एक ऐसे संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि एटीएस की जांच में एक जटिल वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ जिसमें कुछ परमार्थ न्यास और संस्थाएं शामिल हैं, जिन पर कथित तौर पर विदेशी चंदा प्राप्त करने और राशि अवैध गतिविधियों को संचालित करने में मदद के लिए कई बैंक खातों, बिचौलियों के खातों और जटिल लेनदेन के माध्यम से स्थानांतरित करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध लाभार्थियों द्वारा नकद निकासी और कम मूल्य के अंतरण किए जाने की भी जानकारी मिली।
सम्बंधित खबरें
-
मड़ियाँव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 8 बजे फूड डिलीवरी कर्मी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचन
-
काकोरी में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
-
जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्त