एंबुलेंस से 13 लाख का गांजा मिला,कुख्यात तस्कर नूरी की भतीजी से 10 लाख की स्मैक बरामद
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 8 views
नोएडा पुलिस ने मंगलवार शाम चार बजे 13 लाख का 64 किलो गांजा और 10 लाख की स्मैक पकड़ी है। थाना फेस-1 पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64 किलो गांजा बरामद किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में कुख्यात तस्कर नूरी की भतीजी अफसाना उर्फ बेबी को 280 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर झुंडपुरा बॉर्डर के पास घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की मारुति इको एंबुलेंस को रोका गया। तलाशी के दौरान उसमें से 64 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से चालक ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम नागर का रहने वाला है। वह उड़ीसा से विशेष किस्म का गांजा खरीदकर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली-एनसीआर लाता था। एंबुलेंस होने के कारण टोल प्लाजा और पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन पर कम संदेह होता था, जिसका फायदा उठाकर वह बड़ी मात्रा में गांजे की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाताथा। दिल्ली पहुंचने के बाद गांजे को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-8 क्षेत्र से 19 साल की अफसाना उर्फ बेबी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 280 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। स्मैक बिक्री के 4,200 रुपये नकद बरामद किए गए।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पूछताछ में अफसाना ने खुलासा किया कि वह अपनी बुआ और कुख्यात तस्कर नूरी के कहने पर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर झुग्गी-झोपड़ियों और फैक्ट्री क्षेत्रों में बेचती थी। नूरी इस पूरे गिरोह की सरगना है और फिलहाल फरार है। उसे पहले ही वांछित घोषित किया जा चुका है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ओमवीर उड़ीसा में किन तस्करों से गांजा खरीदता था और दिल्ली-एनसीआर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। वहीं नूरी के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में रविवार रात 1 बजे रतन स्क्वायर के पास एक युवक ने गोली
-
नोएडा पुलिस ने मंगलवार शाम चार बजे 13 लाख का 64 किलो गांजा और 10 लाख की स्मैक पकड़ी है। थाना फे
-
ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने एक शातिर दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की न
-
नोएडा में साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी और विदेशी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर महिला समेत दो लोगों
-
नोएडा में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 33 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक मामले में शेय