शातिर बाइक चोर गिरफ्तार,5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, सस्ते में बेचता था
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 11 views
ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने एक शातिर दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बुलंदशहर निवासी जसवंत उर्फ भोला पुत्र ओमवीर सिंह को मंगलवार को निर्माणाधीन तिराहा, ग्राम लुक्सर के पास से पकड़ा। यह आरोपी दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। थाना इकोटेक प्रथम प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जसवंत उर्फ भोला एक शातिर चोर है। वह नो-पार्किंग या सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। उसके पास एक मास्टर चाबी थी, जिससे वह कुछ ही सेकंड में मोटरसाइकिल का लॉक खोल लेता था। चोरी करने के बाद वह मोटरसाइकिल को किसी ऐसी जगह छिपा देता था जहां लोगों की आवाजाही कम हो। बाद में वह इन मोटरसाइकिलों को देहात क्षेत्रों में कम दामों पर बेच देता था। आरोपी मुख्य रूप से स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था, क्योंकि उनका लॉक तोड़ना आसान होता था। पूछताछ में सामने आया कि वह हरियाणा से चोरी की मोटरसाइकिलें लाकर यहां देहात क्षेत्र में बेचता था और यहां की मोटरसाइकिलें अन्य जगहों पर बेच देता था। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में रविवार रात 1 बजे रतन स्क्वायर के पास एक युवक ने गोली
-
नोएडा पुलिस ने मंगलवार शाम चार बजे 13 लाख का 64 किलो गांजा और 10 लाख की स्मैक पकड़ी है। थाना फे
-
ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने एक शातिर दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की न
-
नोएडा में साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी और विदेशी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर महिला समेत दो लोगों
-
नोएडा में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 33 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक मामले में शेय