कोरोना का विस्फोट, लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से अधिक नए मामले; एक हजार से अधिक लोगों की मौत|
-
By
Admin
Published - 16 April 2021 350 views
कोरोना का विस्फोट, लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से अधिक नए मामले; एक हजार से अधिक लोगों की मौत
बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना महामारी ने अब एक और रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 मामले सामने आए हैं। एक लाख 18 हजार 302 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 185 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 25 लाख 47 हजार लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में 15 लाख 69 हजार एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 74 हजार 308 लोगों की मौत हुई है।
पिछले नौ दिनों में कोरोना के 13.8 लाख मरीज बढ़े
एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा तीन अक्टूबर 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। उस दिन देश में 1,069 लोगों की मौत हुई थी। पिछले नौ दिन से लगातार हर दिन एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इन नौ दिनों में 13,88,515 नए मरीज बढ़े हैं।
upnews24.in
सम्बंधित खबरें
-
जिस भव्यता के साथ पीएम का स्वागत हुआ, वह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता हैः सीएम योगी जनस
-
लखनऊ। उत्तर भारत मे मौसम ने अपना रुख बदला है। पिछले दिनों कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली थी
-
दिल्ली। देश के किसानों के लिये खुशी भरा दिन है। आज किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 12व
-
देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ियों पर एक बार फिर भयानक हिमस्खलन हुआ है। जिसने लोगो को 2013 वाले भ