अमेरिकी संसद भवन पर हमला, अधिकारी ने कहा- आतंकवाद से संबंध नहीं
-
By
Admin
Published - 03 April 2021 1888 views
वाशिंगटन। अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में हमला मामले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हमला उस वक्त हुआ जब एक व्यक्ति ने कैपिटल के बाहर अपनी कार से दो अधिकारियों को टक्कर मार दी और इसके बाद चाकू से हमला किया। अधिकारी हमलावर की मंशा का पता लगा रहे हैं। हालांकि मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा कि क्षेत्र में इस वक्त कोई खतरा नहीं है और घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नजर नहीं आता।
अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मारी दी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले का शिकार हुए कैपिटल पुलिस के दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यवाहक प्रमुख योगानांडा पिटमैन ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि एक अधिकारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने तत्काल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।
सम्बंधित खबरें
-
विदेश कार्यालय परामर्श ढांचे के तहत आयोजित इस बैठक में भारत-फ्रांस के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्र
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर