बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर के पास लगी भीषण आग, 3 की मौत
-
By
Admin
Published - 02 April 2021 1377 views
कॉक्स बाजार। दक्षिणी बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर के नजदीक एक अस्थायी बाजार में शुक्रवार को आग लगने की घटना में 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं और तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और चश्मदीदों ने इस बारे में बताया। स्थानीय पुलिस के प्रमुख अहमद संजुर मुर्शीद ने बताया कि आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटे लगे और मलबे से तीन शव निकाले गये हैं। आग शुक्रवार तड़के लगी और घटना के वक्त म्यांमा के रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बने कुटुपालोंग शिविर में लोग सो रहे थे।
एक दुकान के मालिक सैयदुल मुस्तफा ने इस बात की पुष्टि की है कि मृतकों में उसका एक कर्मचारी शामिल है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। पिछले महीने शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी और 560 अन्य घायल हुए थे और करीब 45,000 लोग बेघर हो गये थे।
सम्बंधित खबरें
-
विदेश कार्यालय परामर्श ढांचे के तहत आयोजित इस बैठक में भारत-फ्रांस के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्र
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर