नाइजीरिया का लड़ाकू विमान लापता, बोको हराम ने हमले का किया दावा
-
By
Admin
Published - 03 April 2021 1654 views
लागोस। नाइजीरियाई अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों की मदद के लिए एक अभियान पर गए वायु सेना के एक लड़ाकू विमान का कुछ दिनों पहले बोर्नो राज्य में संपर्क टूट गया था। जिहादी समूह बोको हराम ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसने विमान को मार गिराया था। जिहादी गतिविधि पर नजर रखने वाले ‘साइट’ खुफिया समूह ने यह जानकारी दी। बोको हराम ने एक वीडियो जारी की है कि जिसमें एक विमान में हवा में विस्फोट होते हुए दिख रहा है। इसमें एक व्यक्ति का शव भी दिखाया गया है जिसे बोको हराम ने विमान का पायलट बताया है।
विमान पर लिखी नाइजीरिया वायु सेना की जानकारियां अल्फा-जेट के पंजीकरण नंबर से मिलती है। वायु सेना ने बताया कि यह विमान बुधवार को लड़ाकू अभियान के दौरान लापता हो गया था। वायु सेना के प्रवक्ता एयर कोमोडोर एडवर्ड गाबवेट ने एक बयान में बताया कि अल्फा-जेट का बोर्नो राज्य में रडार से संपर्क टूट गया था। वायु सेना ने शुक्रवार को कहा कि चालक दल के दो सदस्यों के साथ उड़ान भर रहा विमान शायद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
विदेश कार्यालय परामर्श ढांचे के तहत आयोजित इस बैठक में भारत-फ्रांस के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्र
-
(Middle East) में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर