30 को लखनऊ आयेंगे अमित शाह, कसेंगे चूलें
-
By
Admin
Published - 22 October 2026 12 views
बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ आ सकते हैं। उनका इस दफे का दौरा जरा अलग होगा। वे संघटनात्मक मीटिंग में 2027 में होने वाले असेम्बली इलेक्शन में फतह का मंत्र सूबाई टीम और बीजेपी कार्यकर्ताओं को देंगे। भाजपा की 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की संगठनात्मक बैठक होगी जिसमें गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के चुनावी टिप्स दे सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह यूपी के बारे में बखूबी वाकिफ हैं। पहले भी अहम भूमिका निभा चुके हैं और नतीजा भी बेहतर रहा है।माना जा रहा है कि वह नवंबर में सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संवाद कर 2017 के चुनावी माडल को फिर से जमीन पर उतारेंगे। कार्यसमिति की मीटिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्र एवं राज्य सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक एवं संगठन के चेहरे शामिल होंगे। कार्यसमिति की बैठक विधान सभा चुनाव से चंद माह पहले है, जिसके विशेष चुनावी मायने होंगे। पिछली प्रदेश कार्यसमिति 14 जुलाई 2024 को लखनऊ में की गई, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन-2027 की रूपरेखा तय की थी, लेकिन अब चुनाव सामने है। पार्टी के सामने कई चिंताजनक तस्वीरें हैं।प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय एवं जिला इकाइयों तक के गठन में हुई देरी को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष नाराजगी जता चुके हैं। युवा एवं अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला टीमें नहीं बनाई जा सकीं।यूजीसी आरक्षण एवं जेनजी आक्रोश जैसे विषय पार्टी की धड़कन बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े एवं सह प्रभारियों के सामने कार्यकर्ता ज्यादातर विधायकों के प्रति नाराजगी जता चुके हैं। उनका आरोप है कि संगठन में मूल एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं पर कई नए एवं बाहरियों को तवज्जो दी गई है। रणनीतिकारों का मानना है कि 2017 में प्रदेश प्रभारी रहते हुए अमित शाह ने माइक्रोमैनेजमेंट के जरिए रिकार्ड जीत दिलाई, वैसी ही पटकथा इस बार दोहराने की जरूरत आ पड़ी है।
सम्बंधित खबरें
-
उत्तर प्रदेश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले
-
बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ आ सकते हैं। उनका इ
-
नशे में बाहन चलाने के दुष्परिणामों और सड़क सुरक्षा को लेकर कल 23 अक्टूबर को शहर में जन जागरूकता अभिया
-
शारदीय नवरात्र की नवमी पर नरही नागरिक एवं व्यापारी कल्याण समिति ने बुजुर्ग और विधवा महिलाओं के