अडानी विंड को पांच बिजली उत्पादकों से 696.2 मेगावाट के ठेके मिले
-
By
Admin
Published - 26 October 2026 6 views
अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पवन ऊर्जा कारोबार अडानी विंड को पांच बिजली उत्पादकों से कुल 696.2 मेगावाट क्षमता के ऊर्जा उत्पादक की आपूर्ति के ठेके मिले हैं। नए ठेके मिलने के साथ ही अडानी समूह के अलावा बाहर भी कंपनी का ग्राहक आधार बढ़ा है। ये ठेके ऐसे समय में मिले हैं, जब भारत का पवन ऊर्जा उद्योग अधिक क्षमता वाली टर्बाइन की ओर बढ़ रहा है और अडानी विंड गुजरात के मुंद्रा में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ठेके मिलने के बाद अब अडानी समूह से बाहर के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों से कंपनी की कुल ठेका बुक एक गीगावाट (1,000 मेगावाट) के पार पहुंच गई है। ठेके के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, इनमें आरपी-संजीव गोयनका समूह की कंपनी पूर्वा ग्रीन पावर से 300 मेगावाट, बीसी जिंदल समूह की कंपनी जिंदल इंडिया पावर से 155 मेगावाट, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी से 109.2 मेगावाट, आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स से 82.5 मेगावाट और इंटीग्रम एनर्जी से 49.5 मेगावाट के ठेके शामिल हैं। इन अनुबंधों के तहत 5.2 मेगावाट, पांच मेगावाट और 3.3 मेगावाट क्षमता वाले तीन प्रकार के पवन टर्बाइन जनरेटर की आपूर्ति की जाएगी। इन परियोजनाओं को कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पवन ऊर्जा कारोबार अडानी विंड को पांच बिजली उत्पादकों से कुल 6
-
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणक
-
सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया। आईटी कंपनियों के शेयर में तेजी और क
-
प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ख
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजग