नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणामों को लेकर जन जागरूकता अभियान आज
-
By
Admin
Published - 22 October 2026 11 views
नशे में बाहन चलाने के दुष्परिणामों और सड़क सुरक्षा को लेकर कल 23 अक्टूबर को शहर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। कंज्यूमर वॉयस तथा लखनऊ स्थित उपभोक्ता अधिकार संगठन कंज्यूमर गिल्ड, जननायक सुजीत पांडेय चौरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से एकदिवसीय जागरूकता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में पदयात्रा, जनसंवाद और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। कंज्यूमर वॉयस के परियोजना सलाहकार हेमंत उपाध्याय के मुताबिक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत सुबह 7ः30 बजे से 10ः00 बजे तक पदयात्रा के आयोजन से होगी। यह पदयात्रा पांडेय कॉम्प्लेक्स, मोहनलालगंज से प्रारंभ होगी, जहाँ से प्रतिभागी आसपास के क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मोहनलालगंज बाजार और बलरामपुर अस्पताल के मुख्य द्वार पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इन जन-जागरूकता प्रस्तुतियों के माध्यम से सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार और सुरक्षित वाहन चालन के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। अभियान का मुख्य कार्यक्रम द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र में आयोजित हितधारक एवं जन-संवाद होगा। इस संवाद में शराब और या अन्य नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने से जुड़े जोखिमों, सड़क सुरक्षा की चुनौतियों, यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी कानूनों के पालन की आवश्यकता और दुर्घटनाओं की रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की जाएगी। कंज्यूमर वॉयस के परियोजना सलाहकार हेमंत उपाध्याय ने कहा, “शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने से बचकर ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इससे न केवल वाहन चालक, बल्कि उसमें सवार यात्रियों, पैदल चलने वालों और सड़क का उपयोग करने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। सुरक्षित वाहन चालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता, कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन और सभी संबंधित पक्षों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। इसमें विशेष रूप से युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों के प्रति लोगों की समझ विकसित करना है। यह अभियान उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों के गंभीर परिदृश्य के बीच आयोजित किया जा रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2022 में शराब औरध्या अन्य नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने के कारण 9,143 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें 3,674 लोगों की मृत्यु हुई और 8,421 लोग घायल हुए। ए प्रभावी एवं व्यावहारिक उपायों को प्रोत्साहित करना है।
सम्बंधित खबरें
-
उत्तर प्रदेश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले
-
बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ आ सकते हैं। उनका इ
-
नशे में बाहन चलाने के दुष्परिणामों और सड़क सुरक्षा को लेकर कल 23 अक्टूबर को शहर में जन जागरूकता अभिया
-
शारदीय नवरात्र की नवमी पर नरही नागरिक एवं व्यापारी कल्याण समिति ने बुजुर्ग और विधवा महिलाओं के