राजनाथ सिंह की प्रेरणा से तीसरे दिन भी जारी रहा राहत अभियान, अक्षय पात्र ने 15 स्थानो पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बाटी राहत सामग्री
-
By
Admin
Published - 23 October 2026 144 views
लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत अभियान लगातार जारी है। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अभियान के तीसरे दिन भी व्यापक स्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान 15 स्थानों पर राशन किट पहुंचाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को राहत सामग्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इसके बाद राहत दलों ने विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कीं।
कई बस्तियों में पहुंचाई गई राहत सामग्री
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि राहत अभियान के अंतर्गत ट्रांजिट हॉस्टल के पीछे, वैष्णवी पुरम, सीपी इनक्लेव, राम विहार कॉलोनी, दाऊदनगर नई बस्ती, चाबे डेयरी, गौरी शंकर कॉलोनी, नंद पुरम, कृष्ण लोक, संत कबीर नगर, गणेश विहार, सुभाष चंद्र बोस क्षेत्र, पतंग मैदान और दुर्गापुरी सहित अन्य प्रभावित इलाकों में राशन किट वितरित की गईं।
बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। राहत वितरण से प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
राहत सामग्री वितरण के दौरान पार्षद रामू दास कनौजिया, रश्मि सिंह, प्रदीप शुक्ला, सुनील सिंह, रामशरण सिंह, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, प्रवीण गर्ग, अनुराग साहू, सचिन गुप्ता, लवकेश सिंह, अनिल मिश्रा, पुनीत शुक्ला, गौरव अवस्थी, आदित्य गौड़, सौरभ मिश्रा, मयंक मिश्रा, विश्लेष सिंह, सत्यदेव सिंह, राजीव सिंह एवं पीयूष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राहत अभियान के माध्यम से फैजुल्लागंज की प्रभावित बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा
-
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए वोटिंग कल 23 अक्टूबर को होग