जॉर्डन ने गिरजाघर पर हुए हमले का दिया जवाब, सीरिया में सशस्त्र समहों पर किए हवाई हमले
-
By
Admin
Published - 28 October 2026 3 views
जॉर्डन की वायुसेना ने कराक शहर स्थित एक श्ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर शुक्रवार को हुए हमले के जवाब में सीरिया में सशस्त्र समूहों पर सोमवार शाम हवाई हमले किए। जॉर्डन की वायुसेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। गिरजाघर पर हुए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी। जॉर्डन की वायुसेना ने कहा कि इस कार्रवाई में इन आतंकवादी समूहों के कई सदस्य मारे गए एवं घायल हुए और उनके कई वाहन नष्ट हो गए। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये कौन से समूह थे या हमले किस स्थान पर किए गए। इस सैन्य कार्रवाई से सीरिया में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। सीरिया के अधिकारियों का कहना है कि जॉर्डन की इस कार्रवाई में कई आम नागरिकों की मौत हुई है और इसे देश के प्राधिकारियों को सूचित किए बिना अंजाम दिया गया। सीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने दक्षिणी दरा और सुवैदा प्रांतों में हुए हमलों में मारे गए सात लोगों के शव बरामद किए हैं। उसने कहा कि दरा प्रांत के ग्रामीण इलाके में एक तंबू पर हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। एजेंसी के अनुसार, दो अलग-अलग हमलों में 80 वर्षीय और 60 वर्षीय दो बुजुर्गों की भी जान चली गई। सीरिया की सरकार ने कहा कि जॉर्डन की यह कार्रवाई श्बिना किसी पूर्व समन्वय या सूचना केश् की गई। उसने कहा कि सीरियाई प्राधिकारी घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं और स्थिति पर चर्चा के लिए जॉर्डन के साथ बातचीत के रास्ते खुले हैं। बाद में सीरिया के बंदरगाह एवं सीमा शुल्क सामान्य प्राधिकरण ने जॉर्डन के साथ सीरिया की मुख्य सीमा चौकी को बंद करने की घोषणा की। इससे पहले, जॉर्डन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह हुए हमले के सिलसिले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी तड़के हुई मुठभेड़ के बाद हुई और तीनों आरोपी घायल हो गए। जॉर्डन की राजधानी अम्मान से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कराक शहर में एक अंतिम संस्कार के दौरान शुक्रवार को ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हमला हुआ। कराक में अल्पसंख्यक ईसाई आबादी रहती है। हालांकि, किसी भी समूह ने तुरंत इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। सोमवार को बाद में, जन सुरक्षा निदेशालय ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी की पहचान सगे भाइयों हजाह जैदान मोहम्मद और मिशाल जैदान मोहम्मद तथा उनके रिश्तेदार अहमद सामी हुसैन के रूप में की। तीनों जॉर्डन के ही नागरिक हैं। उन्हें अम्मान के दक्षिण में स्थित कराक से हिरासत में लिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
जॉर्डन की वायुसेना ने कराक शहर स्थित एक श्ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर शुक्रवार को हुए हमले के जवाब में
-
जॉर्डन के करक प्रांत में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपन
-
जर्मन राजधानी बर्लिन में हो रहे चौथे श्बर्लिन ग्लोबल डायलॉग‘ में जर्मन चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अब हमें अपने बचाव के लिए सहयोगियों से मदद
-
रविवार सुबह जब फ्रांस ने आंखें खोली तो सड़कों पर जगह जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प के निशान बिख