सपा मुख्यालय के बाहर जेन-जी के समर्थन में लगा पोस्टर
-
By
Admin
Published - 10 September 2026 4 views
लखनऊ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने युवाओं और खासकर जेन-जी वोटरों पर अपना फोकस बढ़ाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय के बाहर जेन-जी युवाओं के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है- “जेन-जी का जनादेश बदलेगा उत्तर प्रदेश। पोस्टर के जरिए पार्टी की ओर से युवा मतदाताओं को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले सपा लगातार युवाओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। सपा की नई रणनीति में युवाओं के साथ नए चेहरों को भी अधिक तवज्जो देने की तैयारी के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी का फोकस ऐसे युवा मतदाताओं पर है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
युवाओं को अपना सपना पूरा करने में आर्थिक अभाव अब आड़े नहीं आएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
-
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आज
-
सागर जिले की बंडा तहसील के 8 गांवों- घूघरा खुर्द, नौराज, बराज, दलपतपुर, पाटन, चौका, बमूरा, छाप
-
लखनऊ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने युवाओं और खासकर जेन-जी वोटरों पर अपना फोकस बढ़ाना