‘नयी नवेली’ का शानदार टीजर रिलीज, यामी गौतम के नए अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
-
By
Admin
Published - 10 September 2026 6 views
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी आगामी थिएट्रिकल फिल्म ‘नयी नवेली’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में फिल्म की फैंटेसी दुनिया के साथ फैमिली ड्रामा, ह्यूमर और एक्शन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में नजर आएंगी।टीजर की शुरुआत एक साधारण परिवार से होती है, लेकिन जल्द ही कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले लेती है। परिवार का जीजा अचानक दावा करता है कि उसकी ‘भाभी डायन है।’ इसके बाद घर में अजीबोगरीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। टीजर में कई अनोखे किरदार और रहस्यमयी घटनाएं नजर आती हैं, जो फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं। ‘नयी नवेली’ में यामी गौतम धर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। टीजर में उनका किरदार रहस्य और फैंटेसी से जुड़ा दिखाई देता है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि इसका म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कास्ट कहानी में कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का रंग जोड़ती नजर आ रही है। टीजर के अंत में कहानी को लेकर एक बड़ा सवाल छोड़ दिया गया है कि आखिर इस परिवार में चल क्या रहा है और यामी गौतम का किरदार असल में कौन है। ‘नयी नवेली’ फेस्टिव सीजन में दर्शकों को अपनी फैंटेसी और मनोरंजन की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से पहले पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सम्बंधित खबरें
-
Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Croreडॉक्टर से फिल्म निर
-
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बुधवार को मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारो
-
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी आगामी थिएट्रिकल फिल्म ‘नयी नवेली’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज क
-
ग्लैमर इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मॉडल और मिस ऑस्ट्रिया 2024 का खिताब जीतने वाली लुसिया स