महज 22 साल की उम्र में इस मॉडल ने दुनिया को कहा अलविदा, 7 बार हो चुकी थी हार्ट सर्जरी
-
By
Admin
Published - 10 September 2026 3 views
ग्लैमर इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मॉडल और मिस ऑस्ट्रिया 2024 का खिताब जीतने वाली लुसिया सिसिक ने महज 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। निधन के समय भी उनके सिर पर मिस ऑस्ट्रिया का ताज था। लुसिया के अचानक हुए निधन की खबर से पूरी मॉडलिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मिशन ऑस्ट्रिया ने जर्मन भाषा में एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिस ऑस्ट्रिया 2024 लुसिया सिसिक के निधन पर गहरा दुःख जताया। संस्था ने कहा कि वे इस दुखद खबर से बेहद सदमे में हैं और लुसिया हमेशा मिस ऑस्ट्रिया परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगी। उन्होंने लुसिया को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।
ऑस्ट्रिया मीडिया के अनुसार, वर्ष 2024 में लुसिया के मिस ऑस्ट्रिया बनने के बाद यह प्रतियोगिता दोबारा आयोजित नहीं की है। इसी कारणवश, अपने अंतिम समय तक मिस ऑस्ट्रिया का ताज उन्ही के पास रहा। आपको बता दें कि लुसिया के निधन का आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है लेकिन स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में उनकी पुरानी बीमारियों का उल्लेख किया गया है। खबरों के मुताबिक, लुसिया को जन्म से ही दिल के वॉल्व की समस्या थी। इस गंभीर बीमारी के कारन उन्हें जीवन में सात बड़ी हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था।
साल 2017 में हुई एक जटिल सर्जरी के दौरान लुसिया की हालत इतनी गंभीर जो गई थी कि डॉक्टरों को उन्हें दोबारा होश में लाने के लिए
रिससिटेशन करना पड़ा। इस प्रक्रिया के चलते उनके बाएं पैर और पंजे की नसों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उन्हें फिर से चलना सीखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
सम्बंधित खबरें
-
Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Croreडॉक्टर से फिल्म निर
-
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बुधवार को मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारो
-
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी आगामी थिएट्रिकल फिल्म ‘नयी नवेली’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज क
-
ग्लैमर इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मॉडल और मिस ऑस्ट्रिया 2024 का खिताब जीतने वाली लुसिया स