बलरामपुर अस्पताल में सफाई कर्मचारीयों का प्रदर्शन
-
By
Admin
Published - 08 September 2026 7 views
राजधानी के बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल समेत सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। कर्मचारी उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने और लंबित वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के काम बंद करने से अस्पतालों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। कई जगह कूड़ा और गंदगी दिखाई दी। बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी जुटे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 1 जनवरी 2022 से सफाई और बागवानी के काम के लिए तैनात किया गया था। अनुबंध के अनुसार एक साल पूरा होने पर वेतन में 5ः बढ़ोतरी का प्रावधान था। इसके बाद दो साल के लिए अनुबंध बढ़ाया जाना था। यह अवधि भी पूरी हो चुकी है। कर्मचारियों के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से वेतन बढ़ोतरी लंबित है। इसके बावजूद अब तक वेतन नहीं बढ़ाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने काम बंद कर आंदोलन शुरू किया है। वहीं, सफाई का ठेका लेने वाली सन फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने भी बलरामपुर अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजकर कर्मचारियों के वेतन संबंधी विवाद को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की है। कंपनी ने पत्र में कहा है कि कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है और इसका असर सफाई व्यवस्था पर पड़ सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी के बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल समेत सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने
-
स्वच्छ हवा के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। सिटी लेवल स्वच्छ वायु
-
सरोजनीनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव म
-
भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन टीम (एसीओ) द्वारा लेखपालों पर की जा रही गलत, फर्जी और दुर्भावनाप
-
लखनऊ विश्वविद्यालय एलयू में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कि