ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, रेलवे लाइन पर मिले शव
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 19 views
सरोजनीनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इनमें एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पहचान और घटना की वजह पता करने में जुटी है। दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई। इसमें किशोर ब्लू कलर की शर्ट और जींस पैंट पहने है, जबकि युवक सफेद शर्ट और हल्के काले रंग की पैंट पहने है
सम्बंधित खबरें
-
राजधानी के बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल समेत सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने
-
स्वच्छ हवा के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। सिटी लेवल स्वच्छ वायु
-
सरोजनीनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे रेलवे लाइन पर दो युवकों के शव म
-
भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन टीम (एसीओ) द्वारा लेखपालों पर की जा रही गलत, फर्जी और दुर्भावनाप
-
लखनऊ विश्वविद्यालय एलयू में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कि