हत्या के आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
-
By
Admin
Published - 02 September 2026 119 views
मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक का शव मिला। उसकी पहचान गोपालखेड़ा निवासी सचिन कश्यप के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि युवक की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक, सचिन 2023 में गांव के अमन की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी था। वह मंगलवार शाम से लापता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन सचिन का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह पुरसेनी के पास रेलवे ट्रैक पर सचिन का शव पड़ा मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस मंगलवार शाम से युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटना की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि अभी तक किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ के रहीमाबाद में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर जीने के रास्ते से घर में घ
-
मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक का शव मिला। उसकी पहचा
-
राजधानी में रविवार-सोमवार देर रात 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना महिंगवां थाना क्
-
कोतवाली नानपारा अंतर्गत दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
गोरखपुर में 10 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सोमवार को नंदवंशी समाज ने ल