छत पर सो रहे युवक की चाकू मारकर हत्या
-
By
Admin
Published - 31 August 2026 16 views
राजधानी में रविवार-सोमवार देर रात 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना महिंगवां थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की है। निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहे सतीश यादव पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतीश छत से नीचे खेत में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक, सतीश रविवार रात करीब 8 बजे घर से खाना खाकर मकान पर सोने के लिए निकला था। रात करीब 2 बजे वह गांव के बाहर खेत के पास घायल और बेसुध हालत में मिला। गांव के एक युवक ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। पिता शिवबालक यादव समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सतीश को अस्पताल ले गए। पुलिस की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सतीश घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर मिला था। मृतक के भाई का आरोप है कि दो दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने सतीश को देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक, सतीश करीब 5 दिन पहले ही गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बन रहे निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की नौकरी करने लगा था। उसे अशोक नाम के ठेकेदार ने काम पर रखा था। मकान एक महिला का बताया जा रहा है, जो लखनऊ में रहती हैं। सतीश रात में मकान की छत पर ही सोता था। मृतक के छोटे भाई शिवम यादव ने बताया कि सतीश का गांव के ही सुनील और धीरज से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शिवम के मुताबिक, दो दिन पहले दोनों ने सतीश को दौड़ाया था और उसे देख लेने की धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि पुराने विवाद के चलते ही सतीश की हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शिवम ने बताया कि रात करीब 1 बजे परिवार को सूचना मिली कि सतीश की हत्या कर दी गई है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सतीश प्लॉट पर सोने के लिए गया था, जहां उस पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही महिंगवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ के रहीमाबाद में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर जीने के रास्ते से घर में घ
-
मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक का शव मिला। उसकी पहचा
-
राजधानी में रविवार-सोमवार देर रात 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना महिंगवां थाना क्
-
कोतवाली नानपारा अंतर्गत दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
गोरखपुर में 10 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सोमवार को नंदवंशी समाज ने ल