जेल से छूटे व्यक्ति का खेत में शव मिला,शरीर में चोट
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 1 views
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। वह गांव के ही देशराज रावत (40) का था। वह एक हफ्ते पहले जेल से छूटकर आया था। परिजनों ने मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। मृतक के नाबालिग बेटे ने कहा पापा शाम को घर से बाहर गए थे। रातभर नहीं आए। हम लोगों ने बहुत ढूंढ़ा। सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। उनकी जांघ, गर्दन पर चोट के निशान थे। नाक और कान से खून निकला था। देशराज मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सीमा घर पर ही परचून की दुकान चलाती है। हमारे पापा रात के 8 बजे से गायब थे। फोन ले आने की बात कहकर निकले थे। हमने 11 बजे रात तक ढूंढ़ा। सुबह उठे तो पड़ोसी दादा राजकुमार ने बताया कि तुम्हारे पापा की डेडबॉडी खेत में पड़ी है। हम जब वहां गए तो देखा कि उनके शरीर में कई जगह चोट है। आसपास कुछ इंजेक्शन पड़े हुए थे। घर के सामने राजू रहते हैं, एक बार उन्हीं से उनका झगड़ा हुआ था। इस संबंध में डीसीपी दक्षिण अमित कुमार आनंद ने बताया कि थाना पीजीआई के बाबूखेड़ा क्षेत्र में दोपहर के समय देशराज का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला अप्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है।डीसीपी ने आगे बताया कि परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापारा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के बंद कमरे से
-
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। वह गांव के ही देशराज
-
बंथरा पुलिस ने नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी उसके सगे मामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर
-
ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से ह
-
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पु
-
पुलिस के अनुसार, इस हमले में सात लोग घायल हो गए हैं। सामने आई तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक