मां पर चाकू से हमला कर पांचवीं मंजिल से कूदा,इलाज के दौरान मौत
-
By
Admin
Published - 06 June 2026 1 views
ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पांचवीं मंजिल से कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सागर यादव (21) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से गांव पतवाड़ी का रहने वाला था। वह वर्तमान में परिवार के साथ सोसाइटी के टावर-1 में फ्लैट नंबर 1804 में रहता था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर सागर का अपनी मां से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान सागर ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर मानसिक रूप से अस्वस्थ था। घटना के बाद वह अपने फ्लैट से निकला और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां का भी प्राथमिक उपचार कराया गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना वाली रात उसका मां से घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मां पर वार किया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापारा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के बंद कमरे से
-
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। वह गांव के ही देशराज
-
बंथरा पुलिस ने नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी उसके सगे मामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर
-
ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से ह
-
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पु
-
पुलिस के अनुसार, इस हमले में सात लोग घायल हो गए हैं। सामने आई तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक