सगे मामा ने किया था भांजी से दुष्कर्म,24 घंटे में भेजा गया जेल
-
By
Admin
Published - 08 June 2026 0 views
बंथरा पुलिस ने नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी उसके सगे मामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने रविवार को बंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 7 में पढ़ती है, तीन दिन पहले अपनी ननिहाल आई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे, नशे में धुत मामा अपने घर पहुंचा और बच्ची को कमरे में खींच ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी की पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, प्रभारी निरीक्षक बंथरा के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर, 32 वर्षीय आरोपी को नरायनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों का भी संकलन किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापारा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के बंद कमरे से
-
पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। वह गांव के ही देशराज
-
बंथरा पुलिस ने नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोपी उसके सगे मामा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर
-
ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से ह
-
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पु
-
पुलिस के अनुसार, इस हमले में सात लोग घायल हो गए हैं। सामने आई तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक