किया भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने ISI-अंडरवर्ल्ड से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 9 views
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ करते हुए किया नौ लोगों को गिरफ्तार है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। मॉड्यूल की गतिविधियों पर कुछ समय से नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद समन्वित अभियान चलाकर इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों की पहचान और बरामद हथियारों व विस्फोटकों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में सीमा पार संबंधों, फंडिंग नेटवर्क और विदेश में बैठे संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पु
-
पुलिस के अनुसार, इस हमले में सात लोग घायल हो गए हैं। सामने आई तमिलनाडु के तेनकासी जिले में शुक
-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्येष्ठ मास के चतुर्थ 'बड़े मंगल' पर हजरतग
-
ब्रेकिंग, लखनऊ।राजधानी लखनऊ में एक और महिला की निर्मम हत्या,कत्ल के बाद शव बोरे फेंक फरार हुए कातिल,
-
सीतापुरकोतवाली देहात पुलिस की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल।इंस्पेक्टर ओपी तिवारी के निर