उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2047 तक 'बनवास' पर रहेगा विपक्ष
-
By
Admin
Published - 26 May 2026 10 views
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्येष्ठ मास के चतुर्थ 'बड़े मंगल' पर हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में शिरकत की। यह भंडारा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर न सिर्फ बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए, बल्कि श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान जी विपक्ष को सद्बुद्धि दें
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, मैं भगवान श्री हनुमान जी से प्रार्थना करता हूँ कि वे विपक्ष को सद्बुद्धि प्रदान करें।" उन्होंने आगे कहा कि आज वह बजरंगबली के दरबार में देश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आशीर्वाद लेने आए हैं। विपक्ष के भविष्य पर प्रहार करते हुए डिप्टी सीएम ने बड़ा दावा किया और कहा, "विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण जनता उन्हें नकार चुकी है। वे 2047 तक सत्ता में नहीं आ पाएंगे और तब तक वनवास पर ही रहेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्येष्ठ मास के चतुर्थ 'बड़े मंगल' पर हजरतग
-
ब्रेकिंग, लखनऊ।राजधानी लखनऊ में एक और महिला की निर्मम हत्या,कत्ल के बाद शव बोरे फेंक फरार हुए कातिल,
-
सीतापुरकोतवाली देहात पुलिस की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल।इंस्पेक्टर ओपी तिवारी के निर
-
जौनपुर -दबंगो के सामने नतमस्तक जौनपुर पुलिस पुलिस के संरक्षण में दबंग खुले आम कर रहे मार पीटवोट
-
सीतापुर में खाना का जायका क्या बिगड़ा कि एक दरिंदे ने अपनी ही पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। हत्या